Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jamshedpur News: बागबेड़ा में रिटायर्ड आर्मी जवान के बंद घर में चोरी, 30 लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को निशाना बनाया. कॉलोनी पानी टंकी के पास रोड नंबर-1, ब्लॉक नंबर 14/2/2 स्थित घर से करीब 30 लाख रुपये के सामान चोरी होने की बात सामने आई है. सेवानिवृत्त जवान श्रवण कुमार पिछले कई महीनों से अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. इस वजह से उनका घर लंबे समय से बंद था.

मंगलवार को श्रवण कुमार अपने बेटे सत्यम के साथ अस्पताल से घर पहुंचे. घर की जांच करने पर उन्हें दूसरी मंजिल की छत के पीछे लगी ग्रिल की कुंडी टूटी मिली. अंदर जाने पर अलमारी भी टूटी हुई थी. उसमें रखे गहने और अन्य सामान गायब मिले.

इन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ
चोर घर से इनवर्टर, महंगे कपड़े, बिजली के उपकरण, सीलिंग फैन और पंप का मोटर समेत कई सामान ले गए.
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा और वार्ड सदस्य उमेश पांडे मौके पर पहुंचे.

उन्होंने मामले की जानकारी बागबेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !