Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Deoghar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2025 मेला क्षेत्र में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, नगर निगम ने जारी किया सख्त निर्देश

Deoghar Shravani Mela: देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मेला क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा औपचारिक नोटिस जारी करते हुए सभी दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

श्रावणी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण हेतु देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में नगर प्रशासन की यह पहल न केवल धार्मिक गरिमा को बनाए रखने के लिए है, बल्कि यह स्वच्छता और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया है कि सभी दुकानदार आदेश का पालन करें ताकि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और श्रद्धा-पूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !