Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jamshedpur Crime News: बिष्टुपुर की ज्वेलरी दुकान में 6.5 लाख के सोने की चोरी, ग्राहक बनकर आए दो लोगों ने उड़ाया 42 ग्राम गोल्ड

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कृष्णा सन ज्वेलर्स एंड डायमंड्स में ग्राहक बनकर पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने करीब 42 ग्राम सोना चोरी कर लिया. चोरी हुए सोने की कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना शनिवार 12 सितंबर की है.

पहले चांदी, फिर सोना दिखाने को कहा
दुकानदार के अनुसार, करीब 50 वर्ष की उम्र के दो व्यक्ति शनिवार को दुकान पहुंचे थे. दोनों ने पहले 10 ग्राम चांदी दिखाने को कहा. इसके बाद उन्होंने 2 ग्राम सोना देखने की इच्छा जताई. दुकानदार ने जब उनके सामने स्टॉक बॉक्स रखा, तो दोनों बातचीत में उसे उलझाने लगे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने मौका पाकर बॉक्स से करीब 42 ग्राम सोना निकाल लिया और उसे अपनी जेब में रख लिया.

2 हजार एडवांस देकर चले गए
सोना लेने के बाद दोनों ने दुकानदार को 2,000 एडवांस दिए. उन्होंने कहा कि नीचे उनके गुरुजी खड़े हैं और उनसे सलाह लेने के बाद वापस आकर बाकी सामान का हिसाब करेंगे. दुकानदार उनके लौटने का इंतजार करता रहा. करीब 15 से 20 मिनट बीतने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं आए, तो उसने दुकान का स्टॉक दोबारा चेक किया. इस दौरान करीब 42 ग्राम सोना गायब मिला.

CCTV में चोरी करते दिखा आरोपी
स्टॉक से सोना गायब मिलने के बाद दुकानदार ने CCTV फुटेज की जांच की. फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा स्टॉक बॉक्स से सोना निकालकर जेब में रखते हुए साफ दिखाई देने की बात सामने आई. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई.

फर्जी नंबर वाली स्कूटी से फरार
जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी दुकान से निकलने के बाद स्कूटी से फरार हुए थे. पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती जांच में नंबर किसी दूसरे वाहन का होने की जानकारी सामने आई. फर्जी नंबर प्लेट के कारण आरोपियों की पहचान में पुलिस को परेशानी हो रही है. फिलहाल CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश और मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !