Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Jamshedpur Rural News: पटमदा में पंचायत सचिव के घर में चोरी, ताला तोड़कर 10 हजार नकद और लाखों के गहने ले उड़े चोर

Jamshedpur Rural News: पटमदा के रांगाटांड़ में चोरों ने एक पंचायत सचिव के घर को निशाना बनाया. मंगलवार देर रात चोरों ने पंचायत सचिव गणेश महतो के घर के ताले तोड़ दिए. घर से 10 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी होने की बात सामने आई है. घटना पटमदा थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुई.

सुबह घर लौटे तो टूटा मिला ताला
बताया गया कि गणेश महतो मंगलवार को परिवार के साथ कदमा मेला घूमने गए थे. बुधवार सुबह जब सभी घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर परिवार के लोग हैरान रह गए. घर के कई कमरों के ताले टूटे थे. अंदर रखी पांच अलमारियों को भी चोरों ने तोड़ दिया था.
 
नकदी और गहने लेकर भागे चोर
अलमारियों की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली. परिजनों के मुताबिक, चोर मकान के पीछे वाले दरवाजे से बाहर निकले. चोरी के दौरान घर के दूसरे सामानों को हाथ नहीं लगाया गया. चोर सिर्फ नकदी और गहने लेकर फरार हुए.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया. परिवार के सदस्यों से भी घटना की जानकारी ली गई. फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है.

परिचित के शामिल होने का भी शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी परिचित के घटना में शामिल होने का शक है. पुलिस के अनुसार, गणेश महतो मंगलवार को ही परिवार के साथ कदमा स्थित रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे. इसी वजह से पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य बिंदुओं की जांच कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !