Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Ranchi News: रांची के HEC बाईपास अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, त्योहारों को देखते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर लगाई रोक

Ranchi News: रांची के HEC बाईपास रोड पर चल रहा अतिक्रमण हटाने का अभियान फिलहाल रुक गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. शुक्रवार को जस्टिस आनंदा सेन की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने रांची DC और SSP को फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया.

31 दिसंबर तक खुद हटाना होगा अतिक्रमण
अदालत ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया है. कोर्ट ने 31 दिसंबर तक सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया है. इसके बाद प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकेगा.

त्योहारों को देखते हुए मिली राहत
सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आने वाले त्योहारों का मुद्दा भी रखा गया. इसके बाद फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया गया. मामले में प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अखौरी अविनाश कुमार ने पक्ष रखा. कोर्ट के आदेश के बाद HEC बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान फिलहाल बंद है. अब 31 दिसंबर के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई पर स्थिति साफ होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !