Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Surendra Koli Death: निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय की दुकान में मिला शव

Surendra Koli Death: हरिद्वार में चर्चित निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की शुक्रवार को मौत हो गई. भूपतवाला इलाके में एक चाय की दुकान के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था. शुक्रवार सुबह दुकान के अंदर उसका शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है.

निठारी कांड में आया था नाम
सुरेंद्र कोली का नाम वर्ष 2006 में सामने आए निठारी कांड से जुड़ा था. नोएडा के निठारी इलाके में बच्चों और महिलाओं के शवों के अवशेष मिलने के बाद यह मामला देशभर में चर्चा में आया था. इस मामले में सुरेंद्र कोली लंबे समय तक जेल में रहा. बाद में वर्ष 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े मामलों में उसे बरी कर दिया था. हरिद्वार पुलिस फिलहाल सुरेंद्र कोली की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है. हालांकि मौत की स्थिति को लेकर अंतिम तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !