Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Dadai Dubey Passed Away: मजदूरों की आवाज और झारखंड की राजनीति को जोड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का निधन

Dadai Dubey Passed Away: झारखंड की राजनीति को मजदूर आंदोलनों से जोड़ने वाला एक बड़ा नाम आज खामोश हो गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। कल शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। आज उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस के द्वारा रांची लाया गया है। 
भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूर संगठन के प्रतिनिधि और आम लोग एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनके आखिरी दर्शन के लिए।
कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि अपने मुख्यालय में उनको अंतिम विदाई देने के लिए
झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित हुए हैं ददई दुबे एक ऐसा नाम, जिसने मजदूरों की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया उनके हक के लिए अपनी आवाज को बुलंद किए, उनकी आवाज को अपनी आवाज बनाए थे।

एयरपोर्ट का वातावरण पूरी तरह दुःखी हो गया था. जैसे ही उनके शव को वाहन एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकला जा रहा था लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगो द्वारा लगाए गए नारे से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा ददई बाबू अमर रहें और “श्रमिकों की आवाज को सलाम” जैसे नारों से माहौल भावुक हो उठा. कांग्रेस के कई नेता और पूर्व विधायक, सांसद भी एयरपोर्ट पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए सभी के चेहरे मायूस क्या नजर आए ददई दुबे को कोई भुला नहीं सकता सब उनको अपनी यादों में रखेंगे भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !