Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Ranchi News: 18 संस्थानों के बीच डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिखाई कला की ताकत, चित्रकला प्रतियोगिता में जीते तीनों पुरस्कार

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अभियान सेवा पर्व 2025 के तहत यह प्रतियोगिता हुई. DSPMU के आर्ट्स डिपार्टमेंट के छात्रों ने इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.

18 संस्थानों के छात्रों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता का आयोजन DSPMU और IGNCA रांची ने मिलकर किया था. इसका विषय विकसित भारत @2047 रखा गया था. प्रतियोगिता में 13 स्कूल और 5 कॉलेज व यूनिवर्सिटी शामिल हुए. सभी छात्रों ने अपने चित्रों के जरिए भारत के विकास की कल्पना पेश की.

तीनों विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार
शैलजा केडिया ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया. उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिला. शंकी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं. उन्हें 15 हजार रुपये दिए गए. आयुष चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया. उन्हें 10 हजार रुपये का इनाम मिला.

समारोह में विजेताओं को किया गया सम्मानित
रांची के विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पद्मश्री अशोक भगत ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. DSPMU के वीसी डॉ. राजीव मनोहर और पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने भी छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !