Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Jamshedpur Population Control Law: जमशेदपुर विश्व जनसंख्या दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने किया प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

Jamshedpur Population Control Law: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक जोरदार प्रदर्शन किया गया, यह प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है, कि देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या न केवल संसाधनों पर बोझ बढ़ा रही है, बल्कि बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी गंभीर असर डाल रही है।
अमित श्रीवास्तव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून नहीं लाया गया, तो आने वाले समय में हालात बेकाबू हो जाएंगे। हमारे देश में सीमित संसाधनों के बावजूद तेजी से बढ़ती आबादी विकास की गति में बाधा बनती जा रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार दो बच्चों का कानून लागू करे और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।"
उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिन नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जनजागरूकता और ठोस नीति निर्माण का दिन बनना चाहिए।कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार से यह मांग की जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू किया जाएगा। दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में जनसंख्या नियंत्रण विषय को अनिवार्य किया जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !