Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Jharkhand News: झारखंड में खनिजों की जांच होगी और सटीक, हजारीबाग लैब में लगेगी नई प्रेस पैलेट मशीन, टेंडर जारी

Jharkhand News: झारखंड में खनिज और चट्टानों के नमूनों की जांच अब बेहतर तरीके से हो सकेगी. इसके लिए हजारीबाग की राज्य भूवैज्ञानिक प्रयोगशाला में नई प्रेस पैलेट मशीन लगाई जाएगी. भूतत्व निदेशालय ने मशीन खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिया है. यह टेंडर NIT संख्या 02/2026 27 के तहत जारी हुआ है.

मशीन लगाने के साथ ट्रेनिंग भी देनी होगी
टेंडर पाने वाली कंपनी को सिर्फ मशीन पहुंचानी नहीं होगी. कंपनी को मशीन को लैब में लगाकर चालू भी करना होगा. इसके बाद कंपनी के विशेषज्ञ लैब के कर्मचारियों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग देंगे. इससे कर्मचारी मशीन का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे.

कंपनी के लिए रखी गई हैं जरूरी शर्तें
टेंडर में शामिल होने वाली कंपनी का पिछले तीन साल का औसत सालाना कारोबार कम से कम 50 लाख रुपये होना चाहिए. मशीन बनाने वाली मूल कंपनी यानी OEM का सालाना कारोबार कम से कम 1 करोड़ रुपये होना जरूरी है. मशीन चालू होने के दिन से कंपनी को 2 साल की गारंटी भी देनी होगी.

5 अक्टूबर तक भेजना होगा टेंडर
इच्छुक कंपनियां 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकती हैं. इसी दिन दोपहर 3:30 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी. टेंडर फॉर्म सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा. इसे स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजा जा सकता है. टेंडर भेजने का पता है. भूतत्व निदेशालय, इंजीनियर्स हॉस्टल नंबर 2, दूसरी मंजिल, धुर्वा, रांची. नई मशीन लगने के बाद राज्य की भूवैज्ञानिक प्रयोगशाला में खनिज और चट्टानों के नमूनों की जांच के काम को बेहतर सुविधा मिलेगी. फिलहाल विभाग ने मशीन की खरीद और स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !