Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Jharkhand News: दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के सभी विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास और कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे रहेंगे.

तीनों विभाग अब मुख्यमंत्री के पास
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके विभागों को लेकर सरकार ने यह व्यवस्था की है. अब इन विभागों से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे. मुख्यमंत्री पहले भी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठकों में शामिल होते रहे हैं.

6 सितंबर को हुआ था निधन
सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हुआ था. उनके निधन के बाद उनके पास रहे विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री को सौंपे गए हैं. इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पास रहे विभागों की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास ही है. इस व्यवस्था के बाद दोनों पूर्व मंत्रियों के विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं. वहीं, मंत्रिमंडल में खाली पदों को लेकर भी चर्चा जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !