Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

JPSC Exam Scam: 14वीं JPSC धांधली मामला, लखनऊ से गिरफ्तार रक्षक सिंह को नहीं मिली राहत, अदालत ने खारिज की बेल

JPSC Exam Scam: रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में आरोपी रक्षक सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. रक्षक सिंह को CID ने 6 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया था. वह TDPL नाम की एजेंसी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था. इसी एजेंसी को 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली थी.

परीक्षा में गड़बड़ी के बाद शुरू हुई जांच
14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद CID मामले की जांच कर रही है. इसी जांच के दौरान रक्षक सिंह को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसने 27 अगस्त को कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी. सुनवाई के बाद अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी.

20 से ज्यादा आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में CID की जांच लगातार चल रही है. अब तक 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते का नाम भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है. CID की जांच अभी जारी फिलहाल CID परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े अलग अलग पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रक्षक सिंह की जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उसे फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है. मामले में CID की जांच आगे भी जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !