Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर शराब जब्त

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग स्तिथ चौपारण के अम्बातरी गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से छह मोटरसाइकिल और करीब 285 लीटर महुआ शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार, शराब बिहार भेजने की तैयारी थी. जिस बाइक से शराब ले जाई जा रही थी, जांच में सभी छह बाइक चोरी की निकलीं.

पुलिस को मिली थी तस्करी की गुप्त सूचना
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 19 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि अम्बातरी गांव के रास्ते चोरी की बाइक से महुआ शराब बिहार भेजी जा रही है. सूचना के बाद चौपारण थाना पुलिस की टीम बनाई गई. टीम ने अम्बातरी नदी के आसपास इलाके में छापेमारी शुरू की.

पुलिस को देखते ही नदी की ओर भागे तस्कर
पुलिस की टीम के पहुंचते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर नदी की तरफ भाग निकले. पुलिस ने मौके पर खड़ी मोटरसाइकिलों की तलाशी ली. इस दौरान दो स्पलेंडर, दो होंडा साइन, एक ग्लैमर और एक TVS बाइक बरामद हुई. इन सभी पर महुआ शराब लदी हुई थी. पुलिस ने कुल करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की.

जांच में चोरी की निकलीं सभी बाइक
बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई. पुलिस के मुताबिक, जांच में सभी छह बाइक चोरी की पाई गईं. जब्त वाहनों में ग्लैमर BR02AP-7939, स्पलेंडर BR01HL-9692, होंडा साइन BR02BF-8914, स्पलेंडर BR02BC-6097, होंडा साइन JH10BG-9168 और TVS BR01EH-8248 शामिल हैं.

पांच तस्करों और छह बाइक मालिकों पर केस
मामले में चौपारण थाना में पांच नामजद शराब तस्करों और छह मोटरसाइकिल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. छापेमारी टीम में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सुबिन्द्र राम, सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !