Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Jamshedpur News: गौ सम्मान अभियान को लेकर जमशेदपुर में बैठक, 17 दिसंबर को रांची में जुटेंगे 25 हजार गौ भक्त

Jamshedpur News: गौ रक्षा और गौ सेवा को लेकर संतों की ओर से देशभर में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को जमशेदपुर में झारखंड प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सरायकेला जिले से भी अधिक से अधिक गौ भक्तों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

17 दिसंबर को रांची में बड़ा आयोजन
पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने बताया कि 17 दिसंबर को भारत सरकार को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम है. इसके लिए लोगों से अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराने का आह्वान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत देशभर से बड़ी संख्या में हस्ताक्षर जुटाकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी है.

रांची में जुटेंगे 25 हजार गौ भक्त
महाराज के अनुसार, झारखंड में रांची में 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपने की योजना है. इस दौरान करीब 25 हजार गौ भक्तों के रांची पहुंचने की बात कही गई है. उन्होंने सरायकेला जिले के गौ भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

सरायकेला और चाईबासा में करेंगे प्रवास
आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने बताया कि उनका प्रवास सरायकेला के बाद चाईबासा में भी रहेगा. उन्होंने दोनों जिलों के गौ भक्तों से अभियान से जुड़ने और 17 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर कराने का आग्रह किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !