Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा, महारक्तादान शिविर का आयोजन

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर के साकची के बंगाल क्लब में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ था।
 यह जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का आयोजन अचितम गुप्ता के निरीक्षण में 2 वर्ष से की जा रहीं है, इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकार भी अहम भूमिका निभा रहीं हैं। हमारी समिति इसी कड़ी में आगामी 13 जुलाई को बंगाल क्लब में एक दिवसीय महारक्तादान शिविर का आयोजन कर रहीं है।

महारक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा और शाम को चार बजे तक चलेगा।
अचितम गुप्ता ने जमशेदपुर के नागरिकों से अपील की है कि इस कार्य में भाग लें और अधिक से अधिक रक्तान दान कर अपने दायित्वों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेकों ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। समिति आशा करती है कि यह शिविर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगा।
वहीं, इस महा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर बतौर सहयोगी भाग लेंगे। साथ ही, समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !