Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर चोरी का मोबाइल लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा. युवक स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था. टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला.

टिकट काउंटर के पास से चुराया था मोबाइल
पकड़े गए युवक की पहचान गोलपहाड़ी निवासी 21 वर्षीय अभिषेक सेन के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि उसने टाटानगर स्टेशन के टिकट घर के पास एक यात्री का मोबाइल चोरी किया था. जांच टीम ने उसके पास से वही मोबाइल बरामद कर लिया. पूछताछ में युवक ने चोरी की बात स्वीकार की.

आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा
यह कार्रवाई आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद की अगुवाई में की गई. इसके बाद युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी टाटानगर को सौंप दिया गया. रेल पुलिस अब मामले में आगे की प्रक्रिया कर रही है. चक्रधरपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन परिसर में ऐसे जांच अभियान जारी हैं. इन अभियानों के जरिए यात्रियों के सामान की सुरक्षा और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !