Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-25

Jamshedpur News: लगातार बारिश से जमशेदपुर की नदियों में उफान, खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर बह रही खरकई, चांडिल डैम से छोड़ा गया 1,548 क्यूमेक पानी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बारिश और जलाशयों से पानी छोड़े जाने के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. 25 सितंबर की सुबह 8 बजे की Flood Cell, Chandil Complex रिपोर्ट के मुताबिक खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. आदित्यपुर ब्रिज पर खरकई का जलस्तर 129.12 मीटर दर्ज किया गया है. यहां खतरे का स्तर 129.00 मीटर है. यानी नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जलस्तर का ट्रेंड Rising दर्ज किया गया है.

स्वर्णरेखा का जलस्तर भी बढ़ रहा
मानगो ब्रिज पर स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 120.40 मीटर दर्ज किया गया है. यहां खतरे का निशान 121.50 मीटर है. फिलहाल स्वर्णरेखा खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे है. हालांकि इसका जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है और रिपोर्ट में ट्रेंड Rising दर्ज किया गया है.

चांडिल डैम से 1,548 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज
रिपोर्ट के अनुसार चांडिल डैम से 1,548.01 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं गालूडीह बैराज से 2,808.02 क्यूमेक और गांजिया बैराज से 999.32 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है.
ओडिशा के खरकई डैम से 61.02 क्यूमेक और बैंकाबाल डैम से 144.42 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है. रिपोर्ट में चांडिल डैम का जलस्तर 180.98 मीटर और गालूडीह बैराज का जलस्तर 92.00 मीटर दर्ज किया गया है.

निचले इलाकों में बढ़ी चिंता
खरकई नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने और स्वर्णरेखा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद नदी किनारे के निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है. आदित्यपुर, बागबेड़ा, जुगसलाई, मानगो, कदमा और सोनारी समेत नदी के आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता की जरूरत है. नदी किनारे और घाटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. जलभराव वाले रास्तों से भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

जलस्तर पर लगातार नजर
ऊपरी जलाशयों से पानी का डिस्चार्ज जारी रहने की स्थिति में नदियों का जलस्तर तेजी से बदल सकता है. ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन और Flood Cell की चेतावनियों पर नजर रखने की जरूरत है.

मुख्य अपडेट
खरकई नदी: 129.12 मीटर | खतरे का निशान: 129.00 मीटर | 12 सेंटीमीटर ऊपर
स्वर्णरेखा नदी: 120.40 मीटर | खतरे का निशान: 121.50 मीटर | 1.10 मीटर नीचे
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !