Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Jamshedpur JNAC Fines: जमशेदपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल, गोलमुरी व साकची बाजार में जेएनएसी की सघन छापेमारी, 25 हजार से अधिक वसूला जुर्माना

Jamshedpur: शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने गुरुवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई गोलमुरी और साकची बाजार क्षेत्रों में की गई, जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए दुकानदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई।


उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में राजस्व पदाधिकारी चंद्रगुप्त अशोक वर्धन, सिटी मैनेजर ज्योति पुंज, राजस्व निरीक्षक प्रकाश टोप्पो और स्वच्छता प्रवर्तन टीम शामिल रही। जांच के दौरान मिठाई, कपड़ा, किराना दुकानों के अलावा फुटपाथ दुकानदारों को भी चेक किया गया।


छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई और कुल ₹25,000 से अधिक का जुर्माना वसूला गया। टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में प्लास्टिक का प्रयोग दोबारा पाए जाने पर उनकी दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।

साथ ही बाजार में मौजूद ग्राहकों और व्यापारियों को कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

जेएनएसी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में भागीदार बनें और प्लास्टिक मुक्त जमशेदपुर की दिशा में सहयोग करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !