Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

CM Hemant Soren Paid Tribute To Dadai Dubey: मजदूरों की आवाज और जनसेवा के प्रतीक ददई दुबे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

CM Hemant Soren Paid Tribute To Dadai Dubey: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की राजनीति के वरिष्ठ चेहरे और जनआंदोलनों से जुड़ी लंबी पारी खेलने वाले चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वो केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी आत्मा थे, जिनका जीवन आम लोगों की सेवा में समर्पित रहा।
ददई दुबे, जो विश्रामपुर से छह बार विधायक और धनबाद से सांसद रह चुके हैं, लंबे समय तक श्रमिकों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और समाज दोनों को गहरा आघात लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "उनकी सादगी, संघर्षशीलता और मजदूरों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल रहेगा। वे भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी।"

उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि *दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !