Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Road Accident In Patna:पटना में भीषण सड़क हादसा,कार नहर में गिरने से तीन की मौत दो की जिंदगी खतरे में

Road Accident In Patna:पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुई है।जहां रानीतालाब थानाक्षेत्र सरैया गांव के पास सड़क किनारे नहर में एक चलती कार नियंत्रित होकर पलट गई।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे जहां जेसीबी के सहारे कार को बाहर निकल गया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि दो लोग घायल है जिसे इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।
शादी का सालगिरह बदला मातम में 
इधर मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी,36वर्षीय नीतू सिंह जबकि 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है ।सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले है ,वही घायल में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है जिनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घर में किसी के शादी के सालगिरह में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग के जरिए छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे। तभी यह हादसा रानीतालब में हो गया।इधर मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी 
घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के ससरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है जिसके बाद पुलिस की टीम, स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला गया।जहां कार में तब तक तीन लोगों की मौत चुकी थी,जबकि दो लोग घायल थे।कुल पांच लोग कार में सवार थे सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली सड़क मार्ग के जरिए जा रहे थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !