Jharkhand: झारखंड में रेलवे की यात्रा करने वाले यत्रियों
के लिए नया अपडेट सामने आया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 7 ट्रेनों को 18 दिनों के लिए रद्द कर दिया जाएगा। इस दौरान 5 ट्रेनों का रास्ता भी बदला जाएगा। रेलवे ने इसकी वजह भी बताई है।
रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में यार्ड समेत अन्य विकास कार्य के कारण 15
जुलाई से 2 अगस्त तक रेलवे लाइन ब्लॉक करेगा। इस दौरान इस रूट पर यात्रा करने
वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं रेलवे ने किन
ट्रेनों को रद्द किया है।
रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
रेलवे ने रद्द रहने वाली ट्रेनों की
लिस्ट भी जारी कर दी है। रेलवे के अनुसार, ब्लॉक
के कारण हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, जनशताब्दी
एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, राउरकेला मेमू, बरकाखाना-टाटा मेमू, आसनसोल-टाटा
मेमू ट्रेनें 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई
और 2 अगस्त को रद्द रहेंगी। वहीं, बड़बिल-टाटानगर मेमू 15, 22 और 29 जुलाई
को रद्द रहेंगी। लाइन ब्लॉक से कोल्हान समेत ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी। इस
दौरान यात्री अपनी सुविधा के लिए दूसरे स्टेशन या दूसरे साधनों के माध्यम से अपनी
यात्रा कर सकते हैं। रेलवे ने बताया कि 2 अगस्त
के बाद से ये ट्रेनें सामान्य रूप से इस रूट पर चलने लगेंगी।
टाटा नहीं जाएंगी ये ट्रेनें
रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि
ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला रहेगा। इस दौरान ट्रेनें दूसरे रास्ते से
चलेंगी। रेलवे ने बताया कि ब्लॉक के दौरान पांच ट्रेनें टाटानगर नहीं आएंगी। इसमें
उत्कल एक्सप्रेस अप-डाउन में 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई और 1 अगस्त को टाटा के बजाय कटक, झारसुगुड़ा होकर चलेगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस 15,
18, 22, 25, 29 जुलाई और 1 अगस्त को सीनी व कांड्रा होकर चलेगी। हावड़ा-रांची इंटरसिटी 19,
26 जुलाई व 2 अगस्त को आद्रा से खड़गपुर होकर चलेगी।