Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-18

Bihar: बुर्के के अंदर से निकला शराब, कटिहार में महिला तस्कर गिरफ्तार

Meta Description

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक चौंकाने वाले तरीके का खुलासा किया है। पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर से एक महिला, संध्या देवी, ट्रेन में यात्री के भेष में बुर्का पहनकर लगभग नौ लीटर अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक अपने शरीर से सेलोटेप की मदद से चिपका कर ला रही थी।

 
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला शराब की तस्करी कर रही है। इसके आधार पर मनिया स्टेशन के पास महिला कांस्टेबल की मदद से संध्या देवी की तलाशी ली गई। जब संदेह के आधार पर बुर्का उतरवाया गया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। बुर्के के नीचे संध्या देवी के शरीर से शराब की कई बोतलें बंधी हुई थीं।
 
कटिहार के माझेली गांव निवासी संध्या देवी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है। पूछताछ में संध्या ने शराब तस्करी की बात को कबूल भी कर लिया है।
 
यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर किस हद तक जा सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !