Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Jamshedpur Bhajan Sandhya: हर हर महादेव संघ के सावन महोत्सव में इस बार गूंजेगा मनोज तिवारी का भजन

Jamshedpur: शहर में सावन माह की अंतिम सोमवारी को आयोजित होने वाली पारंपरिक भजन संध्या इस बार और भी भव्य होने जा रही है। हर हर महादेव संघ द्वारा पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस सावन महोत्सव का यह 25वां वर्ष है, जिसे विशेष रूप से यादगार बनाने की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।


इस बार की भजन संध्या में विशेष आकर्षण के रूप में लोकप्रिय गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी शिरकत करेंगे। उनके आगमन से भक्तों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मनोज तिवारी अपने सुमधुर भजनों और भक्तिरस से पूरे वातावरण को शिवमय बना देंगे।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन सावन की अंतिम सोमवारी को एक बड़े मंच पर किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहर में भक्ति माहौल बन गया है। सुरक्षा व्यवस्था, मंच सजावट और आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

हर हर महादेव संघ के इस प्रयास को शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जाता है, और इस बार की रजत जयंती पर मनोज तिवारी की प्रस्तुति इसे ऐतिहासिक बना देगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !