Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Karim City College: करीम सिटी कॉलेज में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वेबिनार आयोजित

Jamshedpur: जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और सामाजिक जागरूकता का अहम योगदान है। यह बातें कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की सहायक शिक्षिका डॉ. सुनीता कुमारी ने कही। वह शनिवार को करीम सिटी कॉलेज, साकची में भूगोल स्नातकोत्तर विभाग और कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रही थीं।डॉ. सुनीता कुमारी ने अपने संबोधन में जनसंख्या वृद्धि के वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों, जनसांख्यिकीय बदलावों और नीति निर्धारण से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सामने रखा। 

डॉ. कुमारी ने जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम बालिकाओं को शिक्षित करें, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं और उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करें, तो जनसंख्या वृद्धि को स्वतः ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में जनसंख्या के वितरण की वर्तमान स्थिति और उसकी रूपरेखा पर भी विस्तार से बात की।इससे पूर्व, कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. आले अली ने अपने परिचयात्मक भाषण में विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस वेबिनार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य डॉ. रियाज़ ने इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस के विषय “युवाओं को सशक्त बनाना, ताकि वे एक न्यायसंगत और आशावादी दुनिया में अपनी पसंद का परिवार बना सकें” के बारे में भी जानकारी दी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !