Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-13

Heavy Rain Warning In Jharkhand:झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जाने आपने जिले का मौसम

झारखंड में आज से 15 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।जहां मौसम विभाग ने 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है ,साथ ही लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा है।
बता दे 13 जुलाई को राँची से सटे खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की संभावना है।वही14 जुलाई को गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के कारण कई जगहों में जलभराव और जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !