Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

Shashank Raj Jamshedpur visit: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर, 13 जुलाई 2025: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्रांतिकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक राज जी के जमशेदपुर आगमन पर आज पारडीह काली मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह भाजयुमो के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। श्री शशांक राज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया और संगठन को और अधिक मजबूती देने की बात कही।

इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शैलेश गुप्ता, वीरू सिंह, राज सिंह, प्रिंस सिंह, हरेराम यादव, श्री साहू, ब्रजेश अग्रवाल, अमित मौर्य, संजय श्रीवास्तव एवं सैनी पांडे जी शामिल थे।

इस भव्य स्वागत समारोह ने संगठनात्मक एकता और युवा शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय श्री नीतीश कुशवाहा द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !