Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

Jamshedpur JNAC: फटे-पुराने कपड़े फेंके नहीं, जेएनएसी को दें- उप नगर आयुक्त

Jamshedpur: यदि आपके घर में पुराने कपड़े, प्लास्टिक का टूटा फूटा सामान, बिजली के खराब सामान पड़े हैं तो उसे फेंके नहीं. उसे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से कदमा शास्त्रीनगर में बनाये गये ट्रिपल आर सेंटर में (रिसाइकल, रीयूज व रिड्यूस) जमा कर सकते हैं. सेंटर में बेकार सामान को पुन: इस्तेमाल करने के लिए स्वयंसेवी संस्था समूह की महिलाएं अलग-अलग करेंगी और बेकार वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया जायेगा. संग्रह किये गये कपड़ों को जरूरतमंदों को दिये जायेंगे या पुनर्चक्रण के लिए भेजा भी जायेगा. इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं, बेकार वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल के लिए अन्य रूप भी दिया जायेगा. जेएनएसी कार्यालय में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और (टीएसयूआइएसएल) टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के जनरल मैनेजर (टाउन ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के संयुक्त नेतृत्व में विशेष बैठक हुई. बैठक में जेएनएसी एरिया के सभी सफाई नायक, सुपरवाइजर और क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित थे.
पुराने कपड़ों और ई-कचरे के संग्रह के लिए अभियान की शुरुआत
जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पुराने कपड़ों और ई-कचरे के संग्रह के लिए जमशेदपुर अक्षेस ने जागरुकता अभियान की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य लोगों को इन वस्तुओं के सुरक्षित निपटान और पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में शिक्षित करना है. यह अभियान लोगों को पुराने कपड़ों को फेंकने के बजाय, उन्हें दान करने या पुनर्चक्रण के लिए देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है. उप नगर आयुक्त ने बताया कि जेएनएसी और टीएसयूआइएसएल का संयुक्त उद्देश्य है कि जमशेदपुर शहर को शून्य कचरा और स्थायी स्वच्छता मॉडल में देशभर में एक अग्रणी उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाये.

बैठक में लिये गये निर्णय
– शहर के सभी बाजार, व्यवसायिक, आवासीय क्षेत्रों में कचरा अलग-अलग( सूखा, गीला) देने और डस्टबिन रखने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जायेगा- नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई

– आम जनता को घरों से निकलने वाले ई-कचरे जैसे पुराने मोबाइल, चार्जर, बैटरी, बल्ब आदि को निर्धारित ई-वेस्ट संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना- घर के आस-पास स्वच्छता बनाये रखने में नागरिकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाये

– सभी सफाई नायकों एवं सुपरवाइजर्स को जनसंपर्क एवं जागरुकता बढ़ाने का निर्देश
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !