Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

Saina Nehwal And Parupalli Kashyap Divorce :सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का शादीशुदा सफर खत्म , भावुक पोस्ट में दी जानकारी

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने पति और साथी शटलर पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की पुष्टि कर दी है। शादी के सात साल बाद अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं।

सायना ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी जिसमें लिखा था कभी-कभी ज़िंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। हम दोनों अब शांति, आत्मविकास और मानसिक संतुलन को प्राथमिकता दे रहे हैं। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें।


यह पोस्ट न सिर्फ उनके अलगाव की पुष्टि करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे एक सम्मानजनक तरीके से दो लोग अपने रिश्ते को खूबसूरती से विदा दे सकते हैं।सायना और कश्यप की मुलाकात हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी, जहां दोनों साथ में अभ्यास करते थे। 2018 में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी और तब से भारत की बैडमिंटन जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो गए। 


सायना जहां 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर विश्व  में नंबर 1 बनीं, वहीं पारुपल्ली ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने करियर में बुलंदी छुई।हाल ही में ऐसी अटकलें भी लग रही थीं कि दोनों के बीच कुछ दूरी आ गई है, लेकिन इस पर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। अब सायना की इस भावुक पोस्ट ने उन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !