Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

Indian Railway News :रेल यात्रियों के लिए राहत अब ट्रेनों में बढ़ेगी सुरक्षा, हर कोच पर CCTV की नज़र

Indian Railway News :रेल यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।  भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है, जिससे अब ट्रेन में सफर और भी सुरक्षित हो जाएगा।

रेलवे का नेटवर्क देश के कोने-कोने तक फैला हुआ है और हर दिन लाखों लोग इससे यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे रेलवे लगातार गंभीरता से निभा रहा है।


अब रेलवे ने फैसला किया है कि देशभर की ट्रेनों के सभी यात्री डिब्बों में CCTV कैमरे लगाए जाएंग । इसका मकसद ट्रेनों में होने वाली चोरियों, पॉकेटमारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ ट्रेनों में पहले ही यह ट्रायल किया गया था और जब इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए है । तो अब इसे पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया गया है।


इस कदम से महिलाओं, बुजुर्गों और आम यात्रियों को अधिक सुरक्षा मिलेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

रेलवे का यह कदम न सिर्फ अपराधों को रोकने में मदद करेगा, बल्कि यात्रियों को मानसिक सुकून भी देगा कि अब उनकी यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित है।

यानी अब ट्रेन में हर हरकत पर होगी नज़र – यात्रियों की सुरक्षा अब रेलवे की पहली प्राथमिकता!


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !