Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Jharkhand Ministers And MLAs Met The Congress High Command:कांग्रेस आलाकमान से मिले झारखंड के मंत्री-विधायक,राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया मार्गदर्शन

Jharkhand Ministers And MLAs Met The Congress High Command:सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के कांग्रेस कोटे के मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने झारखंड के नेताओं को मार्गदर्शन दिया और जनता के मुद्दों पर खड़े रहने की बात कही।

साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना भी की।उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में तेजी आई है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।इस दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने झारखंड में संगठन की चल रही गतिविधियों से अवगत कराया और प्रदेश में संगठन सृजन के तहत चल रहे अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।इस बैठक में जिला, प्रखंड, ग्राम पंचायत कमेटी के गठन, मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ 12 सदस्यीय प्रखंड कमेटी के गठन पर भी बातचीत की गई.साथ हु कांग्रेस के आला नेताओं ने भी कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से सरकार के कामकाज का भी जानकारी लिया. बैठक में कांग्रेस आला कमान को पेसा कानून और सरना धर्मकोड के लेकर किए गए कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !