Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Jharkhand digital governance: झारखंड राँची में सरकारी कामकाज होगा पूरी तरह डिजिटल, 2026 से पहले लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम

राँची :झारखंड में पूरी तरह डिजिटल होगा सरकारी कामकाज, 2026 से पहले ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने का लक्ष्यझारखण्ड सरकार ने अगले छह महीनों के भीतर सभी विभागों और दफ्तरों को पेपरलेस और पूरी तरह डिजिटल बनाने का लक्ष्य तय किया है.
राज्य सरकार का आईटी विभाग इसके लिए ई-ऑफिस सिस्टम के एक्शन प्लान को धरातल पर उतारने में जुटा है.राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को सभी विभागों के प्रमुखों के साथ इस योजना को लेकर गहन मंथन किया. उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 से पहले यह परियोजना पूरी तरह लागू की जानी है.

मुख्य सचिव ने रेलटेल, एनआईसी और जैपआईटी के तकनीकी विशेषज्ञों को कहा कि वे स्पष्ट टाइमलाइन बनाकर क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज करें. उन्होंने कहा कि सरकारी फाइलें बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि डिजिटल सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड से बचा रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !