Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Jharkhand political news: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे नितिन गडकरी, हेमंत सोरेन भी रहे साथ

दिल्ली : झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक में चिंता का माहौल है। इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गडकरी जी ने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से मिलकर शिबू सोरेन जी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उनके बेहतर इलाज और आराम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

 शिबू सोरेन, जिनकी पहचान न सिर्फ झारखंड की राजनीति बल्कि जन-आंदोलनों की आत्मा माने जाते हैं, उनके प्रति लोगों में विशेष स्नेह और सम्मान है। उनके स्वस्थ होने की कामना पूरे झारखंड समेत देशभर के लोग कर रहे हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !