Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Jamshedpur DC: जन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे उपायुक्त, विभागों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और तत्काल संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।


शिकायतकर्ताओं ने सड़क निर्माण व मरम्मतीकरण, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, स्वास्थ्य सहायता, भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने, पेयजल आपूर्ति, बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत, मइंया सम्मान योजना और मुआवजा भुगतान जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। साथ ही व्यक्तिगत के अलावा सामाजिक व सामूहिक विषयों पर भी शिकायतें दर्ज की गईं।


भुला क्षेत्र में केजीबीवी विद्यालय के पुनः संचालन और जुगसलाई में गंदे पानी की आपूर्ति जैसे मामलों पर उपायुक्त ने विशेष रूप से संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ शिकायतों के निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में जन शिकायत कोषांग के माध्यम से सभी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर डिजिटली ट्रैक किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !