Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Rajnagar school students tree planting: राजनगर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बच्चों ने लगाए पौधे, मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राजनगर:- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूईयानाचना में पौधारोपण किया गया। झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य माताओं के सम्मान में एक स्थायी प्रतीक बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी माँ के नाम पर पेड़ लगाए। विवेक महतो, रितेश महतो और सुमन महतो सहित कई बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कहा कि वे अपनी माँ के सम्मान में एक स्थायी प्रतीक बनाना चाहते हैं और पर्यावरण को भी संरक्षित करना चाहते हैं।

इस अभियान के तहत विद्यालय और गांव के विभिन्न जगहों में फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। 100 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अध्यापक शिमाला किस्कू, निर्मल कुमार राउत और दीपक महतो का विशेष योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !