Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Bokaro News: सौतेले पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

बोकारो से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। 
जब यह बात पीड़िता की मां को पता चली तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपी का नाम धीरज है जिसने 10 वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से विवाह रचाई थी,जिस महिला से धीरज ने विवाह रचाई थी, वो पहले से ही शादीशुदा थी जिसे उसके पति ने छोड़ दिया था। आपको बता दे कि महिला की एक पहले से बेटी है अपने पहले पति की,जिसके साथ  धीरज यानी कि पीड़िता के सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। धीरज जब भी घर में अकेला होता , नाबालिक के साथ दुष्कर्म करता था।

एक दिन अचानक जब पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा तब उसकी जांच में पता चला कि वह 5 महीने से गर्भवती है। जिसके बाद उसकी मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की भी मेडिकल जांच की जा रही है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !