Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Parsudih Shiv Mandir: परसुडीह के प्राचीन शिव मंदिर में नंदी बाबा के प्रतिमा ने किया दूध ग्रहण, जानिए पूरी खबर

Parsudih Shiv Mandir: सावन के पवित्र महीने में जमशेदपुर के परसुडीह स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर में आस्था से जुड़ी एक अद्भुत घटना सामने आई है, मंगलवार की रात श्रद्धालुओं द्वारा दूध मंदिर में अर्पित किया गया मंदिर में स्थापित नंदी बाबा की प्रतिमा द्वारा दूध ग्रहण किए जाने की बात सामने आई है।
जिसे भक्तों ने चमत्कार माना है, इस घटना की खबर फैलते ही रात में ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे, श्रद्धालु दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर नंदी बाबा के दर्शन करने लगे, मंदिर परिसर हर हर महादेव और नंदी बाबा की जय के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर समिति के सदस्य ने बताया कि यह कोई साधारण घटना नहीं है. सावन माह में भोलेनाथ और नंदी बाबा की विशेष कृपा क्षेत्रवासियों पर बरसी है, श्रद्धालुओं ने कहा कि जब नंदी बाबा की प्रतिमा पर दूध अर्पित किया गया, तो वह धीरे- धीरे अदृश्य होता दिखा, जो एक रहस्यमय और आस्था से भरा अनुभव था, इस चमत्कार को लेकर क्षेत्रीय लोगों में गहरी श्रद्धा और उत्सुकता देखी जा रही है।
 लोग इसे सावन के पावन महीने में परसुडीह की धरती पर ईश्वरीय उपस्थिति का संकेत मान रहे हैं। और उपस्थित लोगों में महादेव के प्रति और विश्वास बढ़ गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !