Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Jamshedpur Astik Mahato Birthday Celebration: आंदोलनकारी व समाजसेवी आस्तिक महतो का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Jamshedpur: झारखंड आंदोलनकारी, समाजसेवी आस्तिक महतो का जन्मदिन कगलनगर, सोनारी स्थित निर्मल भवन में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समाजसेवी और उनके अनुयायी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कमल महतो, कैलाश सिंह, अशोक महतो, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमित कुमार प्रसाद, कार्तिक, कौशिक, शुभम, अर्जुन और कृष्ण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने आस्तिक महतो को शुभकामनाएं दीं और उनके समाज सेवा एवं संघर्षों को सराहा। जन्मदिन समारोह में केक काटने के साथ साथ गीत संगीत और आत्मीय संवाद का वातावरण रहा।

आस्तिक महतो ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है, और वे जीवन भर जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !