Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Ranchi News: 7 साल से बंद स्कूल बना मौत का जाल, मलबे में दबकर युवक की मौत

Ranchi News: राँची पिस्का मोड़ स्थित हेहल टंगरा टोली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जर्जर इमारत अचानक ढह गई। यह स्कूल पिछले 7–8 वर्षों से बंद पड़ा था और काफी समय से जर्जर स्थिति में था। हादसे में एक व्यक्ति सुरेश बैठा की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक प्रीतम तिर्की और रोहित लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुई है, जहाँ स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग की हालत काफी समय से खराब थी और इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही और शहर में मौजूद अन्य जर्जर इमारतों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना ये है कि आगे इसपर प्रशासन क्या करती है। मलबे में दब कर मरे व्यक्तियों को मुआवजा देती है। की नहीं शहर के बाकी इमारतों की स्थिति पर भी एक सवाल खड़ा कर दिया है 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !