Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Adityapur Workers Protest: आदित्यपुर जेएमटी ऑटो के पूर्व कर्मचारियों ने बकाया वेतन और पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 स्थित जेएमटी ऑटो लिमिटेड के प्लांट के पुराने कर्मचारियों ने एक बार फिर से बकाया वेतन, नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर कंपनी गेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
वर्तमान में इस प्लांट का अधिग्रहण रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड ग्रुप द्वारा किया गया है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट के बंद होने के बाद जब आरकेएफएल द्वारा इसका अधिकरण किया गया था, तब मजदूरों से वादा किया गया था कि उन्हें कंपनी में पुनः नौकरी दी जाएगी।

लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई फाइनल सेटलमेंट नहीं किया गया है और ना ही पूर्व कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखा गया है। आपको बता दे कि इससे पहले भी इन मजदूरों ने जीएमटी प्रबंधन और वर्तमान आरकेएफएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया था लेकिन  उसके बाद भी अब तक उनकी मांगों पर  कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैं।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र उनके वेतन का भुगतान किया जाए और उन्हें नौकरी में फिर से शामिल किया जाए।  साथ ही मजदूरों ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरी नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !