Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Jamshedpur Parsudih Violence: जमीन विवाद में महिला से मारपीट और दुष्कर्म का आरोप, परसुडीह में बढ़ा तनाव

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को एक महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने मिहिर गोप, मनोज नायक समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि मिहिर गोप और मनोज नायक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


महिला के अनुसार, जब उसका देवर और सास उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने देवर के साथ बेरहमी से मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि मिहिर गोप ने धमकी दी कि वह अब हर दिन उसके साथ गलत करेगा और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमलावरों ने घर का सारा सामान भी तहस-नहस कर दिया।


महिला ने आरोप लगाया कि मिहिर गोप, दिलीप गोप, अभिमन्यु गोप समेत अन्य आरोपी जमीन का धंधा करते हैं और जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उस पर हमला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !