Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

DC Karn Satyarthi: जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

DC Karn Satyarthi: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया । इस मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामूहिक विषयों से जुड़ी समस्याओं को सुना तथा ज्ञापन प्राप्त किए।

प्राप्त आवेदनों में दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारी के स्थानांतरण, लंबित वेतन भुगतान, भारी वर्षा से संपत्ति को हुए नुकसान, खनन पट्टा (माइनिंग लीज), दुकान आवंटन, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा अन्य योजनाओं का लाभ, पेयजल समस्या, सड़क का अतिक्रमण, भूमि मुआवजा भुगतान, भूमि विवाद तथा अन्य जनसमस्याएं शामिल रहे।


उप विकास आयुक्त ने एक-एक आवेदक से संवाद करते हुए उनकी बातों को विस्तार से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए । कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जबकि कुछ मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित शाखाओं को अग्रसारित किया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !