Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Adityapur Congress Leader Attack: आदित्यपुर में कांग्रेस नेता पर हमला, समर्थकों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पर गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस वक्त घटी जब वे रात करीब 11:15 बजे निजी कार्य से लौट रहे थे। शेरे पंजाब चौक के समीप सर्विस लेन में स्थित एक दुकान के पास असामाजिक तत्वों ने उन पर हरवे-हथियार से लैस होकर हमला किया और मारपीट की।
हमले के बाद घायल अवस्था में अंबुज कुमार देर रात ही आदित्यपुर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। शुक्रवार दोपहर वे अपने समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ फिर से थाना पहुंचे और हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान अंबुज कुमार ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना साफ दर्शाती है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम नजर आ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !