Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Golmuri Young Man Died: मोबाइल ने लिया गोलमुरी के युवक की जान,जानिए पूरी खबर

Golmuri Young Man Died: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोल्फ ग्राउंड के सामने शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया स्कूटी सवार युवक मोहम्मद अरमान 28 वर्षीय की मौत हो गई, मोहम्मद ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के निवासी था, वह सेफ्टी शूज़ बेच कर अपना घर चलता था। जब यह हादसा हुआ उस वक्त वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान उसका स्कूटी से संतुलन खो गया और तेज रफ्तार होने से डिवाइडर से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत टेंप्लेट अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया, देर रात इलाज के दौरान अरमान की मौत हो गई उनकी स्कूटी का नंबर जेएच 05बीसी 3083 है, फिलहाल शव टीएमएच के शवगृह में रखा गया है।और शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा, मोहम्मद अरमान अपने परिवार के इकलौता कमाने वाला सदस्य था, उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस हादसे ने फिर एक बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खतरों को उजागर किया है, स्थानीय लोगों ने अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग पूरी तरह बंद करे , ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों. वाहन चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग न। करे वरना ऐसा हादसा होते रहेगा इन हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक के नियमों का पालन करे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !