Birsanagar Women Dead: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन में शुक्रवार की शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 47 वर्षीय प्रीति वर्मा के रूप में हुई है।
वह ब्रजेश वर्मा की पत्नी थीं,वह पेप्सी कंपनी में काम करते है। महिला के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी परिवार वालों ने बताया कि, शुक्रवार की शाम प्रीति वर्मा अपने कमरे में थीं. कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो उनका बेटा ने आवाज दिया, लेकिन अन्दर से कोई आवाज नहीं आई।
परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर भीतर जा कर देखे तो प्रीति ने पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई थीं, परिवार वालों ने तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रीति और उनके पति ब्रजेश वर्मा के बीच लंबे समय से झगड़ा चला आ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थीं, पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, और मायके वालों के आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद परिवार वालों में शोक का माहौल है।