Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Golmuri Police In Action: गोलमुरी फायरिंग कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते 18 जुलाई को शाम करीब 8:30 बजे टुइलाडुंगरी सीपी क्लब के पास लोचन कुमार नामक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। इस घटना में दो राउंड गोली चली, लेकिन गनीमत रही कि लोचन को गोली नहीं लगी। पीड़ित द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर गोलमुरी थाना में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरप्रीत सिंह उर्फ राहुल गिल, प्रेम कुमार उर्फ आयुष साहू और धीरेन तंतुबाई शामिल हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी धीरेन तंतुबाई उर्फ मोची ने गोली चलाने की बात स्वीकार की है, वहीं अन्य आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक स्टील का चाकू, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं के खिलाफ पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !