Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में शहरी विकास और पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए कार्य में गति लाने के निर्देश

सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा नगर निगम कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न शहरी विकास योजनाओं, विशेषकर पेयजलापूर्ति से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीतारामपुर, सॉलिड ट्रीटमेंट प्लांट, सीतारामपुर एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सापड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने व निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा परियोजनाओं का लाभ शीघ्र आमजन तक पहुंचे।

उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में संचालित सभी योजनाओं का कार्य स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीव्र गति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

इस दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर पुलिया, गंजिया बराज व गम्हरिया का स्थलीय निरीक्षण कर रिवर्स फण्ड डेवलपमेंट योजना के तहत पर्यटन स्थल के विकास हेतु स्थल का अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने भूमि के सीमांकन एवं आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु गम्हरिया अंचल अधिकारी गमको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षणके क्रम में उपायुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश , उप नगर आयुक्त पारुल सिंह , अंचल अधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया, अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !