Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Jamshedpur Forest Department: वन विभाग ने किया एक अनोखी पहल, ड्रोन की मदद से पहाड़ों पर होगा सीट बौल का छिड़काव

Jamshedpur Forest Department: जमशेदपुर वन विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है, अब वन विभाग ड्रोन से पहाड़ो के समतल भूमी पर जंहा लोग नहीं पहुँच पाएंगे वहां के माध्यम से बांस का पौधा लगाने का काम कर रहा है, वन विभाग पुरे दलमा रेंज में ड्रोन के माध्यम से पांच लाख बांस का पौधा लगाने का काम शुरू किया है, कोल्हान रेंज के डीएफओ सब्बा आलम ने बताया कि पांच लाख सीट बौल के माध्यम से बांस का पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इन सीट बौल का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से पहाड़ो पर किया जा रहा है।
आज पटमदा के केरुआ पहाड़ पर किया गया है, यह अभियान पुरे दलमा रेंज में इसी प्रकार से बांस का पौधा लगाया जाएगा, ताकि हाथियों का चारा उन्हें दलमा में ही मिल सके, हाथियों का झुंड अब शहर की तरफ नहीं जाएंगे, वंही रेंजर दिग्विजय सिंह ने गांव के लोगों से भी पौधा लगाने की अपील की है।
 उन्होंने कहा कि वन विभाग काफी संख्या में पौधा अपने वन क्षेत्र में लगा रहा है, ताकि हाथियों का चारा उन्हें वन क्षेत्र में ही मिल सके, लोग पौधे लगाएंगे तो हमारा शहर और भी हरा भरा रहेगा, उन्होंने कहा कि सीट बौल के माध्यम से पौधा लगाया जा रहा है, ताकि हाथियों को वन में ही उनका चारा मिल सके और हाथियों का झुंड शहर का रुख नहीं करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !