Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Adityapur Murder: पत्नी ने पहले गला रेता, फिर जलाकर मार डाला, एक और पति की निर्मम हत्या

Adityapur: झारखंड में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आदित्यपुर के सतबहनी धीराजगंज में पत्नी ने अवैध संबंध के शक में पति की गला रेतकर और जलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्चों के साथ फरार हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो गिरिडीह का रहने वाला था। वह कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील का लैब टेक्नीशियन था। राजेश ने सोमवार से ही पत्नी के साथ रहना शुरू किया था। इससे पहले वह अकेले रहता था।


जानकारी के अनुसार, राजेश अपने दोस्तों के साथ पहले समृद्धि अपार्टमेंट में रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे आदित्यपुर पहुंचे। पत्नी ने उसे साथ रखने का दबाव बनाया। इसके बाद राजेश ने गोरांगो मुखी नामक व्यक्ति से किराये पर मकान लिया। आसपास के लोगों की मानें तो राजेश से प्रतिदिन उसकी पत्नी झगड़ा करती थी। इस बीच गुरुवार को कोई व्यक्ति उसके घर आया।


पड़ोस की दुकानदार की मानें तो राजेश उसके यहां पनीर खरीदने आया था। उसने बताया था कि उसका साला आया है। संभवत: उसी रात उस अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने राजेश कुमार चौधरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने बच्चों को लेकर उस अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। पुलिस भी हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होने की बात कह रही है, क्योंकि हत्या के बाद दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया था। शनिवार को दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !