Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-21

Saraikela DC Honored By Pm Award: गम्हरिया प्रखंड को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने दिल्ली में ग्रहण किया सम्मान

Meta Description

Saraikela: जिले के गम्हरिया प्रखंड ने देशभर में झारखंड का नाम रोशन करते हुए प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्राप्त किया है।

 

 
यह सम्मान आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम श्रेणी में देश के टॉप 5 प्रदर्शनशील प्रखंडों को प्रदान किया गया जिसमें गम्हरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह पुरस्कार सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने गम्हरिया प्रखंड की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया। गौरतलब है कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत 7 जनवरी 2023 को की गई थी जिसका उद्देश्य देश के 500 पिछड़े प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत ढाँचा और सुशासन जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है। गम्हरिया प्रखंड ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मियों और जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया है और सेवा की गुणवत्ता के साथ-साथ समग्र विकास को निरंतर गति देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह पुरस्कार सिर्फ गम्हरिया प्रखंड के लिए नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए एक गर्व का क्षण है।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !