Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Jamshedpur Sucide Case: जमशेदपुर के टिनप्लेट कर्मी की बेटी ने की खुदकुशी, घर पे थी अकेली

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट पाला रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल4/2 में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टिनप्लेट कर्मचारी अजीत सिंह की 19 वर्षीय बेटी जसमीर कौर, जो बीबीए की छात्रा थी, ने अपने ही घर के किचन रूम में रेलिंग के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना की जानकारी तब हुई जब शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। तुरंत उसे टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


फिलहाल शव को टिनप्लेट अस्पताल के शीतगृह में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !